ड्यूटी खत्म कर पति के साथ साइकिल से जा रही पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत। पीलीभीत की जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र के जे0 एम0 बी0 तिराहे पर साइकिल में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मारी थी टक्कर।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

ड्यूटी खत्म कर पति के साथ साइकिल से जा रही पत्नी की सड़क हादसे में हुई मौत।
जे0 एम0 बी0 तिराहे पर साइकिल में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने मारी थी टक्कर।


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र में पति के साथ साइकिल से जा रही पत्नी की सड़क दुर्घटना में घायल होने के उपरांत जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।घटना कल शाम 5:30 को घटित हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के पीलीभीत जहानाबाद जे0 एम0 बी0 तिराहे पर एक साइकिल में तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दी जिसमें कमला देवी पत्नी नेमचंद शर्मा निवासी ग्राम चंदोई थाना कोतवाली जनपद पीलीभीत गंभीर रूप से घायल हो गई थी जिनकी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।स्थानीय पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है।बताया गया है नेमचंद्र शर्मा पुत्र रामलाल शर्मा निवासी निवासी ग्राम चंदोई थाना कोतवाली अपनी पत्नी के साथ साइकिल से ड्यूटी समाप्त करके वापस अपने घर जा रहा था तभी पीछे से एक पिकप संख्या UP 25 FT 9503 ने लापरवाही से टक्कर मार दी थी जिससे कमला देवी को चोट लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।जिनकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।पुलिस को तहरीर प्राप्त हो गई है जिसमें अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा।