किसानों की समस्यायों को लेकर भाकियू टिकैत की हुई पंचायत।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बरखेड़ा में हुई पंचायत।

पीलीभीत। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की आज बरखेड़ा विकास खण्ड परिसर में पंचायत हुई जिसमें किसानों की समस्यायों पर गंभीरता से चर्चा कि गई।
किसानों की समस्यायों पर बोलते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा की किसानों की समस्यायों की सरकार सुनवाई नहीं कर रही है।आवारा पशुओं से किसानों की फसलें उजड़ रही है पर सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। साथ ही अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा पर किसानों की समस्यायों को नहीं सुना जा रहा है।
इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत वनाने की अपील करते हुए किसानों की समस्यायों के समाधान कराने की वात कही।