हाईवे के किनारे पेड़ से लटका मिला शव प्रेम प्रसंग मे युवक ने दी जान

बरेली जनपद के थाना फतेहगंज पूर्वी

मे हाईवे के किनारे पेड़ पर युवक का शव फंदे से लटका मिला। सोमवार की सुबह करीब सात बजे जब कस्बे के लोग टहलने के लिए निकले तो उन्होंने फंदे से युवक का शव लटकता देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के
लोगों से जानकारी जुटाई। शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। उन्होंने बताया कि प्रेम प्रसंग में युवक जान दी है। मृतक युवक की पहचान नई कॉलोनी निवासी ने प्रमोद (21 वर्ष) पुत्र कड़ेर
श्रीवास्तव के तौर पर हुई सूचना पर उसके परिजन रोते- बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतक की मां सुदामा ने बताया कि रविवार रात नौ बजे प्रमोद
घर से निकला था। तब से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे सोमवार की सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली उसके गले मे दुपट्टे का कसा हुआ था। इंस्पेक्टर क्राइम विकास सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्म हत्या का मामला लग रहा है। परिजन भी यही कह रहे है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की मां के मुताबिक प्रमोद हल्द्वानी मे नौकरी करता था। दीपावली पर घर आया था वह इलाके की एक लड़की से प्रेम करता था उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की के घरवाले राजी नही थे। इसी वजह से उसने आत्महत्या कर ली। प्रमोद तीन भाइयों मे सबसे छोटा था उसकी मौत से परिवार मे कोहराम मचा हुआ है ।।