झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष(महिला विंग) बिहार में सम्मानित

पटना - जे पी जनता दल के झारखंड प्रदेश(महिला विंग) के अध्यक्ष रेनूका सिंह को बिहार के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा ने पुष्प देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मे प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मौके पर संजीव वर्मा मौजूद थे।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें सम्मान समारोह में संगठन का विस्तार किए जाने को लेकर चर्चा की गई।

सभी जिलों में विकास के लिए मूलभूत संरचना को विकसित किया जाएगा। सभी जिलों में महिला टीम का गठन भी प्राथमिकता में होगा। अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने से जिले का नाम रोशन हुआ। यह एक बड़ी उपलब्धि है। इनके नेतृत्व में बिहार की प्रतिभा निखर कर सामने आएगी।

सबसे अधिक सदस्य बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश अध्यक्ष को सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया।

रेनूका सिंह ने ऐसी प्रभावी योजनाएं तैयार कीं, जिनसे जिले के हर कोने से लोग जेपी जनता दल परिवार का हिस्सा बनेगे।

उनके नेतृत्व में अभियान ने न केवल सदस्यता में वृद्धि की, बल्कि पार्टी की विचारधारा और नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।