गौरवान्वित पल : उत्कृष्ट कार्य हेतु जनपद के निवर्तमान अधिकारियों को सम्मान 

जनपद से जुड़े रहे दो अधिकारियों को देश की राजधानी दिल्ली में पेयजल योजनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने के लिए विशेष प्रकार के सम्मान दिए गए। उल्लेखनीय है कि जनपद में जिलाधिकारी रहे और कुछ समय पहले जिले में चल रही जल जीवन मिशन परियोजना को लखनऊ से स्वरूप दे रहे जल निगम मुखिया श्री बलकार सिंह को को राजधानी नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पेयजल योजनाओं, जल संवर्धन जल संरक्षण एवं वाटर सेक्टर में अभूतपूर्व योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ ही जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट हेड रह चुके श्री जितेंद्र कुमार तिवारी को इसी प्रोग्राम में जल संरक्षण, जल संवर्धन, जल संचयन एवं वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान की वजह से पैनलिस्ट भी बनाया गया। उल्लेखनीय है कि चित्रकूट जनपद में जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट हेड रहे जितेंद्र कुमार तिवारी को , अपनी तेज तर्रार कार्यशैली, प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन कराने की क्षमता, संसाधनों के समन्वय एवं संचालन एवं पेयजल योजनाओं के कार्य क्षेत्र में उत्कृष्टता के कारण दिल्ली राज्य की पेयजल की समस्याओं एवं वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जनरल मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है। दोनों अधिकारी चित्रकूट जनपद से जुड़े रहे और उन्होंने अपने कार्यकाल में पूरे जनपद के लिए अपने कार्य के दायरे से भी आगे बढ़कर बहुत योगदान दिया। उनके स्नेह और लगाव के कारण उनकी इस प्रगति एवं उपलब्धि पर जनपद के लोग भी अपने आप को गौरवान्वित महसूस करते हैं आज भी इन अधिकारियों का सहयोग हमेशा जनपद के लिए एक अलग सा रहा है जिसकी सभी प्रशंसा करते हैं, और यह कर्मठ अधिकारी भी किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए जनपद के सभी लोगों के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। रोजगार और विकास के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य का योगदान ही है कि आज उनकी उपलब्धियां भी सभी जनपद वासियों को गौरवान्वित करती हैं।