जौहरपुर में बन रही अवैध मजार का निर्माण रुकवाया

बरेली। सी बी गंज थाना क्षेत्र के जौहरपुर निवासी एक हिन्दू युवक द्वारा जानकारी मिली कि आज़ाद शाह अपने जौहरपुर गांव में स्थित खेतों में एक अवैध तरीके से मजार का निर्माण करा रहा था।जिसकी जानकारी मिलने पर बजरंगी लाल जन कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमन सक्सेना संगठन के सदस्यों एवं सी बी गंज थाना पुलिस को साथ में लेकर मौके पर पहुंचे और अवैध तरीके से बन रही मजार के निर्माण के कार्य को रुकवाया गया।बजरंगी लाल जन कल्याण सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अमन सक्सेना ने अपने साथियों के साथ प्रदर्शन कर निर्माण रुकवाया। संस्था ने थाना सीबी गंज में एफ आई आर दर्ज भी कराई है।इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमन सक्सेना, प्रदेश महासचिव आदर्श कुमार, गो रक्षक प्रमुख सूरज मौर्य मुन कृष्ण सक्सेना आदि लोग मौजूद रहे।