मुरादाबाद मिलावटी खाद्य पदार्थ से कमजोर होती हैं हड्डियां

मिलावटी खाद्य पदार्थ से कमजोर होती हैं हड्डियां

मुरादाबाद खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की ओर से गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण प्रमाणीकरण कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापारियों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन की ओर से गुरुवार को नगर पालिका परिषद सभागार में खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण प्रमाणीकरण कैंप का आयोजन किया गया। फोस्टेक अधिकारी हरचरन कौर ने इस दौरान कहा कि मिलावटी खाद्य वस्तु का उपयोग करने से स्वास्थ्य खराब होता है और शरीर को पोषकतत्व नहीं मिल पाते हैं। स्ट्रीट वेंडर्स ने फैसला लिया है कि वह एजीटोमैटो नामक रसायन का प्रयोग नहीं करेंगे जो शरीर में हड्डियों को गलाने का काम करता है। व्यापारियों में भयानक बीमारियों को जन्म देने वाले इस रसायन का बहिष्कार कर बहुत सराहनीय कार्य किया है। कहा कि कोविड के बाद काफी बदलाव देखे जा रहे हैं। कोविड जैसी खतरनाक महामारी से बच जाने के बाद अब सतर्क होने की बेहद आवश्यकता है ताकि हमारा शरीर मजबूत हो सके। इससे पूर्व कैंप का शुभारंभ गुरुवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल तथा सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय राजवंश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी प्रीति सिंह ने भी व्यापारियों को संबोधित किया। व्यापारियों में साजन अग्रवाल, कुशाग्र सिंघल, बिन्नी, पुष्पद, निसार अंसारी, अनीस अहमद, मोहम्मद हारुन शमीम अहमद, मोहम्मद निसार राजपाल पड़ी वाले अतर सिंह, सुरेश पुष्पद, शान ए आलम अमित अग्रवाल, शोभित कुमार, अशोक कुमार समेत लगभग 65 व्यापारियों ने भाग लिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव सिंघल ने सभी अधिकारियों व्यापारियों का आभार प्रकट किया।