प...">
प...">
प...">

सरस्वती शिशु मंदिर केशकाल की पूर्व छात्रा रेखा नेताम, विद्यालय के वाहन चालक गोवर्धन नेताम की सुपुत्री, का एमबीबीएस में चयन

*_"सरस्वती शिशु मंदिर केशकाल की पूर्व छात्रा रेखा नेताम का एमबीबीएस में चयन, विद्यालय परिवार ने दी बधाई"_*

पूर्व प्राचार्य रमाशंकर श्रीवास्तव ने मंगल कामना की

केशकाल!सरस्वती शिशु मंदिर केशकाल की पूर्व छात्रा रेखा नेताम, विद्यालय के वाहन चालक गोवर्धन नेताम की सुपुत्री, का एमबीबीएस में चयन होने पर विद्यालय और प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदन तातेड़, पूरे पदाधिकारी एवं सदस्यों, विद्यालय के प्राचार्य श्री जे आर नाग, और आचार्य परिवार ने बधाई दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री जे आर नाग ने कहा, "रेखा की इस उपलब्धि पर हमें गर्व है और हम उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। रेखा की सफलता विद्यालय की शिक्षा और संस्कारों का परिणाम है।"
पूर्व प्राचार्य डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव ने इस शुभ समाचार पर रेखा की मंगल कामना करते हुए बधाई दी और बालिका के माता-पिता को सादर प्रणाम का संदेश दिया। उन्होंने कहा, "रेखा की सफलता विद्यालय के लिए गौरव की बात है। हम प्रार्थना में प्रतिदिन कहते हैं, सीता सावित्री दुर्गा मां घर घर घर भर दे इसका परिणाम दिखाई दे रहा है।"विद्यालय परिवार ने रेखा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।