सपा नेताओं ने मृतका के परिजनों को सौंपा आर्थिक सहायता का चेक 

पीलीभीत। गत दिनों हाथरस में एक कार्यक्रम के बाद मची भगदड़ में लगभग सवा सौ लोगों की जान चली गयी थी।इस दुखद हादसे में मृतकों के परिजनों को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी की ओर से एक एक लाख रूपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। इसी क्रम में रविवार को पीलीभीत के विकास खंड पूरनपुर के गाँव बागर निवासिनी मृतका के शोकाकुल परिजनों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सपा प्रतिनिधि मंडल द्वारा एक लाख रूपए की आर्थिक सहायता का चेक सौंपा गया।इस मौके पर समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राज पाल कश्यप,शशांक यादव, पूर्व विधायक विनय तिवारी, सपा जिलाध्यक्ष पीलीभीत जगदेव सिंह जग्गा, पूरनपुर विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी आरती महेंद्र, सपा जिलाध्यक्ष लखीमपुर रामपाल यादव, हाजी लाडले, संजय खान, तुफैल अहमद, नजमुल खान,पूरनपुर विधानसभा अध्यक्ष संजय यादव, सीताराम कश्यप,अखिलेश शुक्ला, सतीश वर्मा, अनिल सिंह, प्रधान पुत्र अतुल सिंह सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।