चंदौली- एसपी ने डेढ़ दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों को पुलिस लाइन से विभिन्न थानों पर दी तैनाती, डेढ़ दर्जन से अधिक आरक्षी व मुख्य आरक्षी भी बदले

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय

चंदौली- जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखने के लिए लगातार एसपी आदित्य लांग्हे लगातार जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का इधर से उधर तबादला कर रहे हैं। वही कई उपनिरीक्षकों और निरीक्षकों के गैर जनपद तबादला हो जाने के कारण विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस चौकिया और स्थान में स्थान खाली होने के बाद एसपी ने देर शाम डेढ़ दर्जन से अधिक उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया। और कई को पुलिस लाइन से विभिन्न थाना और पुलिस चौकियों की जिम्मेदारी दी। इसके साथ ही सपा ने डेढ़ दर्जन से अधिक आरक्षी मुख्य आरक्षी और कई महिला आरक्षण को भी इधर से उधर भेजो इसके साथ ही आठ आरक्षियों व मुख्य आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। जिससे कि विभाग में हड़कंप मच गया।

तबादला होने वालों में मुख्य रूप से उप निरीक्षक अशोक कुमार को पुलिस लाइन से मुगलसराय, उपनिरीक्षक प्रभु नाथ राय को पुलिस लाइन से थाना इलिया, उप निरीक्षक जितेंद्र बहादुर यादव को पुलिस लाइन से थाना अलीनगर, उपनिरीक्षक रामसमुझ राम को पुलिस लाइन से थाना इलिया, उप निरीक्षक तरुण कुमार कश्यप को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी महुजी थाना धीना, उप निरीक्षक सूर्य प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी मोहरगंज थाना बलुआ, उप निरीक्षक तेजवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना धीना, उप निरीक्षक ब्रह्म शंकर राय को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कूड़ा बाजार थाना मुगलसराय, उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से थाना बबुरी, राम अवध यादव को पुलिस लाइन से थाना बबुरी, उपनिरीक्षक इंद्रासन यादव को पुलिस लाइन से थाना चकिया, उप निरीक्षक दुर्गेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा थाना चंदौली, उप निरीक्षक सुरेंद्र यादव को पुलिस लाइन से थाना मुगलसराय, उप निरीक्षक राम प्यारे को पुलिस लाइन से थाना सैयदराजा, उपनिरीक्षक रविकांत चौहान को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी रामपुर थाना कंदवा, महिला उप निरीक्षक मालती प्रजापति को पुलिस लाइन से थाना चंदौली, उप निरीक्षक राकेश यादव को पुलिस लाइन से थाना बबुरी, उप निरीक्षक जावेद सिद्दीकी को थाना अलीनगर से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक शैलेश कुमार यादव को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना बलुआ, उप निरीक्षक संतोष यादव को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना सैयद राजा, उप निरीक्षक वीरेंद्र यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना
स्थानांतरण कर दिया गया।

*आरक्षी, मुख्य आरक्षी और महिला आरक्षी का भी हुआ तबादला देखिए सूची*
स्थानांतरण के क्रम में महिला मुख्य आरक्षी वंदना को पुलिस लाइन से थाना मुगलसराय, आरक्षी अजीत कुमार को पुलिस लाइन से थाना इलिया, मुख्य आरक्षी सुशील कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना सकलडीहा,आरक्षी दिग्विजय नाथ को पुलिस लाइन से थाना इलिया,क आरक्षी अमित कुमार यादव को थाना चंदौली से थाना अलीनगर, क आरक्षी मनीष कुमार को थाना अलीनगर से थाना धीना, महिला मुख्य आरक्षित चिंता देवी को पुलिस लाइन से थाना बलुआ, मुख्य आरक्षी रणजीत तिवारी को पुलिस लाइन से थाना अलीनगर, मुख्य आरक्षित दिनेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना इलिया, महिला आरक्षित कुमारी रंजना को थाना चकरघट्टा से थाना धानापुर, मुख्य आरक्षी यादव सतीश कुमार को पुलिस लाइन से सम्मन सेल, मुख्य आरक्षी मधुकर उपाध्याय को थाना धीना से हेड मुहर्रिम थाना धीना, आरक्षी अनूप कुमार यादव को थाना धीना से का मु/सीसीटीएनएस थाना धीना, आरक्षी संदीप कुमार को थाना धीना से का मु/सीसीटीएनएस थाना धीना, आरक्षी कुलदीप सरोज को थाना अलीनगर से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी राम निहाल यादव को यूपी 112 से पुलिस लाइन, आरक्षी मनीष यादव को थाना कंदवा से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी दुष्यंत यादव को थाना धीना से पुलिस लाइन, आरक्षी प्रदीप सिंह को थाना बलुआ से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी नीरज सिंह को थाना मुगलसराय से पुलिस लाइन, आरक्षी प्रवीण कुमार तिवारी को थाना अलीनगर से पुलिस लाइन, मुख्य आरक्षी प्रदीप यादव को थाना अलीनगर से पुलिस लाइन भेज दिया गया। इसके बाद कई पुलिस कर्मियों को लाइन का रास्ता दिखाए जाने के बाद महकमे में हड़कंप मचा रहा।