पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने जनपद में सभी जन प्रतिनिधियों को पीछे छोड़ा,शहर में जल भराव को देखते हुए एक नई शुरुआत की,ट्रॉलियों और कैटल कैचर की मदद से फंसे लोगों को एक जगह से दूस

पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल ने जनपद में सभी जन प्रतिनिधियों को पीछे छोड़ा,शहर में जल भराव को देखते हुए एक नई शुरुआत की,ट्रॉलियों और कैटल कैचर की मदद से फंसे लोगों को एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाने का कार्य किया।शहर की जानी स्थिति,पानी निकासी के लिए दिए कर्मचारियों को दिशा निर्देश


राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


पीलीभीत नगर पालिका अध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने पीलीभीत जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को पीछे छोड़ दिया है क्योंकि पालिका अध्यक्ष डॉक्टर आस्था अग्रवाल पीलीभीत की बेटी है और वह नगर वासियों के सुख दुख को समझने वाली है, जैसे ही पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल को जानकारी मिली की पीलीभीत के कुछ लोग आस पास के छेत्र में फँस गए है तो उनके दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार सभी फसें लोगों को ट्रेक्टर ट्रालो और जेसीबी की मदद द्वारा वहाँ से निकलवाने का कार्य आज पीलीभीत नगरपालिका ने लगातार किया है।इसके अलावा पीलीभीत की बेटी पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल ने भीषण बारिश के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में हुए जल भराव का जायजा लिया है।कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जहां जहां जल निकासी तेज नहीं हो पा रही है उसको खोला जाए।कई स्थानों पर जेसीबी मशीन मंगवाकर जल निकासी चालू करवाई गई है।रात भर हुई मूसलाधार बारिश और देवहा खकरा नदी का जलस्तर बढ़ने से शहर में कई स्थानों पर जल भराव हो गया।नदी का जलस्तर ऊपर होने की वजह से जल निकासी की रफ्तार कम हो गई थी।जिसके बाद कई कॉलोनियों में से जल निकासी के लिए पम्पिंग सेट लगवाए गए,जिससे जल्दी पानी निकल सके।पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल बल्लभ नगर माल गोदाम रोड स्थित तालाब में जेसीबी द्वारा तालाब को खुदवा कर पानी का निकास करवाया,गोदावरी कालोनी में पंप इंजन लगाकर पानी का निकास किया गया है,मधुबन कॉलोनी,विनायक विहार कॉलोनी,सुभाष नगर कॉलोनी,निरंजन कुंज कॉलोनी,राजा बाग कॉलोनी, वल्लभनगर कॉलोनी सहित जहां- जहां पर जल भराव की समस्या थी वहां पर जाकर निरीक्षण किया और पानी निकास की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।