वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश चंद्र शुक्ल के पिता का हुआ निधन, शोक प्रकट

आलापुर (अम्बेडकर नगर) | भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता और सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक व पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रकाशचंद्र शुक्ल के पिता देवमणि शुक्ल 87 वर्ष का हृदयगति रूकने से मेरठ में आज निधन हो गया। उनके निधन पर गोबर्धनपुर (पदुमपुर) आवास पर भाजपा नेता, प्रबुद्ध वर्ग व समाजसेवी लोगों ने गहरा शोक प्रकट किया है। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक त्रिवेणीराम,अनीता कमल,जयराम विमल, भूमि विकास बैंक के निदेशक यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,मण्डल अध्यक्ष अमित गिरि,महेंद्र प्रताप वर्मा,पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्ण भगवान मिश्र,महेंद्र तिवारी,अरविन्द उपाध्याय,ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह,पूर्व ब्लाॅक प्रमुख अरविन्द सिंह,राधेमोहन शुक्ल,जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,पूनम उपाध्याय,अंजू पाण्डे,पूनम निषाद,कन्हैया सिंह,विशाल सिंह,रामविनय वर्मा,समशेर सिंह राजपूत,विवेक कुमार मिश्र,नरेंद्र प्रताप सिंह,अमित मिश्र उर्फ गोल्डी बाबा,प्रधान दुर्गेश पाण्डेय,कृष्णचंद्र दूबे,राहुल सिंह,गंगा मिश्र,जितेंद्र मोहन मिश्र,जितेंद्र उपाध्याय,प्रिंस वर्मा,राधेश्याम पाण्डेय,संतोष सिंह,हीरालाल तिवारी,भँवरनाथ विश्वकर्मा,कुलदीप पटवा,राजेंद्र सिंह पप्पू,राजेंद्र सिंह,मो.शाहिद अंसारी सहित अन्य लोग शामिल हैं।