भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन व भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के नामांकन की तैयारियों  को अंतिम रूप दिया गया

भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन व भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा के नामांकन की तैयारियों� को अंतिम रूप दिया गया

* भाजपा प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने सदर बाजार मंडल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विकसित भारत और विकसित झांसी की संकल्प को साकार करने के लिए पुनः मोदी सरकार बनाने की अपील की

ललितपुर।
भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव कार्यालय झाँसी में आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन को लेकर लोकसभा प्रभारी नागेंद्र गुप्ता और लोकसभा संयोजक डॉक्टर जगदीश सिंह चौहान ने बैठक कर कार्यक्रम सफल बनाने के लिए समीक्षा बैठक की जिसमें पांचों विधानसभाओं क्षेत्र कार्यकर्ता व समर्थकों को नामांकन सभा में लाने के लिए रणनीति बनाई गई, इसके लिए पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई, बैठक में संचालन समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे|

इसके उपरांत सदर बाजार मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रत्याशी अनुराग शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सुरक्षा और विकास का एक नया वातावरण बनाया है, हमने एक नई और विकसित झांसी के निर्माण के लिए संकल्प लिया है और हम इस संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं, साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार इस दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है सुरक्षा का यह वातावरण यूं ही बना रहे,और हम विकसित झांसी के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे इसके लिए हमें भारतीय जनता पार्टी को पुनः भारी मतों से विजयी बनाना होगा,

उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ताओं की बदौलत निश्चित रूप से एक बार पुनः झाँसी लोकसभा के साथ-साथ देश में कमल खिलने जा रहा है हम सबको मिलकर प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करना है पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजनमानस के सुझावों से विकसित झांसी के संकल्प को भी पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी |

बैठक में विधायक राजीव सिंह ने कहा -किकहा जाता है कि जितनी मजबूत नींव, उतना ही मजबूत घर। -इसी सोच के साथ आज भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारी शक्ति को सशक्त कर रही है। ये भाजपा ही है... जिसने बहनों की बिजली, नल से जल, शौचालय, सस्ते गैस कनेक्शन जैसी अनेक रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा किया है।

पूर्व जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, मंडल प्रभारी संजीव तिवारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक गुरनानी मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे, मंडल महामंत्री सचिन शर्मा, धीरज अग्रवाल, अंकित साहू, दीपक जैन ,आकाश सिंह, दीपा साहू , आशीष, मोहित सोनकर, प्रशांत लाल, उमेश रैकवार, बंटी बुंदेला एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।<!--/data/user/0/com.samsung.android.app.notes/files/clipdata/clipdata_bodytext_240429_210515_533.sdocx-->