सुरेरी पुलिस ने एक वारंटी को किया गिरफ्तार |

सुरेरी- थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव में एक वर्ष पूर्व हुये | गाली गलौच व मारपीट के मामले में दर्ज मुकदमे में आरोपी द्वारा न्यायालय में उपस्थित नहीं होने से न्यायालय द्वारा वारंट जारी था | थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह ने वारंटी कन्हैया पुत्र गोली उर्फ राजेंद्र गुप्ता निवासी कमरुद्दीनपुर को गिरफ्तार कर लिया | इस संबंध में थानाध्यक्ष सुरेरी प्रियंका सिंह ने बताया वारंटी को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी |