जैन मुनि का हुआ विहार , नगर में होगा भव्य पंच कल्याणक


घिरोर,गणाचार्य विराग सागर महाराज के परम शिष्य मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का कस्बा घिरोर से अरांव के लिए बिहार हो गया वहीं जैन मुनि के आगमन पर समाज में उत्साह नजर आया जैन मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज को जैन समाज द्वारा आगामी पंचकल्याणक हेतु श्री फल भेंट किया गया । जैन समाज द्वारा आगामी पंचकल्याणक हेतु महाराज श्री से आशीर्वाद लिया गया जिसमें जैन मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज ने जैन समाज को अपना आशीर्वाद दिया कस्बे में जून में पंचकलायक होने की संभावना है जिसमे पंचकल्याणक हेतु सम्पूर्ण द्रव्य दान नागेंद्र जैन परिवार द्वारा दिया जायेगा । जैन मुनि विहसंत महाराज ने कहा घिरोर में नव निर्मित चौबीसी मानस्तम्भ हेतु भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन कराया जायेगा जैन मुनि उपाध्याय विहसंत सागर महाराज का आगरा के लिए बिहार हो रहा है । इस मौके पर जैन समाज के अध्यक्ष यतींद्र जैन, संतोष जैन,सुशील जैन, भुवनेंद्र जैन सोनू जैन, मोनू जैन, अक्षय जैन ,संजय जैन विकास जैन, पदम गुप्ता,राकेश जैन अभिषेक जैन आदि जैन समाज के लोग मौजूद रहे।