जंगलों मे खुलेआम संचालित हो रहा जुऐं का फड, अन्तरराज्यी जुआडी सजाते है महफिल

अम्बिकापुर। जिला मुख्यालय अम्बिकापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनगवां, कर्तामा व सुखरी के आस-पास जुऐ का बडा फड संचालित हो रहा है। संचालित जुऐं के फड मे अन्तरराज्यी जुंऐ के आशिक आ कर जुऐं के फड मे चार चांद लगा रहे है। जानकारी के अनुसार दो बजे से शाम सात बजे तक जुआं का संचालन होता है। संचालित जुंऐ के फड मे पेंड्रा, मारवाही, सुरजपुर, विश्रामपुर, भटगांव, मनेन्द्रगढ़, कोतमा, बिजुरी, बैढ़न व सींगरौली सहित अन्येक जिले से बावन परियों के आशिक पहुंचते है। जिले के तीनों क्षेत्र मे इन दिनों खुलेआम अवैध धंधा जोरों पर फलफुल रहा है। अवैध धंधों मे गांजा, दारु, मेडिकल नशे का कारोबार तो था ही अब जुंआ का अवैध कारोबार भी अपना पैर पसार रहा है। यहां तक कि मानों थाना से महज चार या पांच किमी की दुरी पर इमली पेंड के निचे खुलेआम बावनपरियों का व्यापार प्रति दिन चल रहा है। अब जब थाना क्षेत्र मे अवैध कारोबार है ही तो उसी कडी मे जुंआ का फड संचालन होना कोई बडी बात नहीं है। अम्बिकापुर के लोग लोग सभी जानते है कि तास कहां हो रहा है और किसके द्वारा खेलाया जा रहा है। किन्तु इसबात की जानकारी पुलिस को न होना समझ से परे है। जुंआ फड संचालन कारताओं के नेटवार्क इतनें फास्ट है कि पुलिस के आने से पहले ही फड संचालक को इसकी खबर लग जाती है और महफिल बंद हो जाता है। क्षेत्र के लोगों के द्वारा लगातार शिकायत करते रहते है, लेकिन शिकायतों के बाद जरुरी कार्यवाही की खानापूर्ति कई बार की जाती है लेकिन क्षेत्र मे हो रहे अवैध कार्य बंद होनें का नाम ही नहीं ले रहे है। यहां तक कि लगातार जिला मुख्यालय के आसपास के क्षेत्रों मे हो रहे अवैध जुंआ फड संचालन होनें के कारण कितनी युवा व घर बर्बाद हो रहे है, इसके बाद भी इस फड पर कार्यवाही नहीं होना समझ से परे है। सुत्रों की मानें तो इस अवैध जुंआ फड का संचालन राजेश, मोहन, आमन, सुर्यकांत व दुर्गा दास के द्वारा कराया जा रहा है।