नव रात्रि में माता रानी के आराधना से साथ जन्मों का पाप नष्ट होता :साध्वी शिवांगी

संवाददाता संतोष कोहली

बालपुर​​​​​/गोंडा। विकास खंड परसपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गोगिया मजरा फतेहपुर में श्री अम्बिका पूरी शक्ति धाम दुर्गा मंदिर परिसर में नव रात्रि के पावन अवसर पर 9 दिवसीय शत चंडी महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया गया है। कथा के पहले दिन विशाल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमे क्षेत्र की सैकडो संख्या में सुहागिन महिलाएं सिर पर कलश लेकर बालपुर बाजार, हरसिंहपुर, रेरुवा, परसा गोडरी होते हुए करनेलगंज के पवित्र सरयू नदी जल भरने के बाद यज्ञ शाला में स्थापित किया गया।

आयोजक सुरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि प्रति दिन शाम 7 बजे से अयोध्या धाम से आई हुई साध्वी शिवांगी के मुखारविंद राम कथा होगा। उन्होंने बताया कि 17अप्रैल को विशाल भंडार का आयोजन किया गया है। इस दौरान विजय कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार उपाध्याय, संतोष शुक्ल, वरुण मिश्र, राकेश शुक्ला, रक्षा राम, अरविंद उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।