रोटरी क्लब जोन 3 के प्रधान और सचिवों को सम्मानित 


रोटरी डिस्ट्रिक 3080 की ओर से रोटरी क्लब जोन 3 के प्रधान और सचिवों को कुशल ट्रेनिंग के लिए सम्मानित किया गया। जोन 3 के प्रधानों एवं सचिवों को ट्रेनिंग भी दी गई। अस्सिटेंट गर्वनर पंकज कपूर ने बताया कि कुफरी शिमला में यह ट्रेनिंग आयोजित की गई थी। लगभग 400 नए प्रधान एवं सचिवों ने भाग लिया। यह सभी एक जुलाई 2024 को अपना पद ग्रहण करेंगे। रोटरी क्लब पंचकूला मिडटाउन के प्रधान सुनील दीवान, सचिव मनीष मलिक, रोटरी क्लब पंचकूला के प्रधान अश्वनी मित्तल, सचिव रोहित सिंगला, कालका हैरीटेज के प्रधान नवीन गुप्ता, सचिव अंकुश गुप्ता, पिंजौर हिल्स के प्रधान तजिंद्र चावला, सचिव अरुणा कांडा, पंचकूला ग्रीन के प्रधान सौरव बंसल, सचिव विनीत गांधी, हिमालयन रेंजस के प्रधान जीवन सिंगला, सचिव बलराज गुंबर को सम्मानित किया। अस्सिटेंट गर्वनर पंकज कपूर ने बताया कि जोन 3 की ओर से इस वर्ष दिव्यांग लोगों के लिए निशुल्क कृत्रिम अंग लगवाए जाएंगे और जिन बच्चों के कटे-फटे होंठ हैं, उनकी प्लास्टिक सर्जरी निशुल्क करवाई जाएगी।