ईदगाह में साढ़े दस बजे व दरगाह आला हज़रत पर सबसे आखिर में ग्यारह बजे अदा की जाएगी ईद-उल-फितर की नमाज़*। 

देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार चाँद देखने के बाद 10 या 11 अप्रैल को मनाई जाएगी । *क़ाज़ी ए हिंदुस्तान ग्रैंड मुफ़्ती ऑफ इंडिया मुफ़्ती मुहम्मद असजद रज़ा खान क़ादरी* बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह 10:30 बजे ईद की नमाज़ अदा कराएँगे | शहर की सभी प्रमुख दरगाहों,ख़ानक़ाहों व मस्जिदों की इन्तेज़ामिया कमेटी ने ईद की नमाज़ का वक़्त मुकर्रर कर दिया है। शहर में सबसे पहले रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद व मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद में सुबह 6.15 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। कुछ मस्जिदों में नमाजियों की सहूलियत के लिए दो शिफ्टों में भी नमाज़ की व्यवस्था की गईं है। ख़ानक़ाह ताजुश्शरिया में सुबह 7:45 बजे अदा की जाएगी | आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में ग्यारह (11.00) बजे नमाज़ अदा की जायेगी।

6.15 रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद।

7.00 बालजती की गूलर वाली मस्जिद,खन्नु मोहल्ला की अबू बकर मस्जिद,महफिल हाल की यतीम खाना मस्जिद।

7.15 मोहल्ला कोट की चिराग अली शाह मस्जिद।

7.30 काकर टोला की नूरानी मस्जिद,छ: मीनारा मस्जिद,कैंट की हाथी खाना मस्जिद,छीपी टोला की मीत वाली मस्जिद,ब्रह्मपुरा की मस्जिद सादात,लीची बाग की फैज़ाने मदीना मस्जिद,जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद,सैलानी की ताड़ वाली मस्जिद।

7.45 दरगाह ताजुशशरिया, काज़ी टोला की इमामबाड़े वाले मस्जिद,रेती जसोली की आखुमजादो मस्जिद,चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद।

8.00 दरगाह वली मियां चांद मस्जिद,जसोली की पीराशाह मस्जिद,चौकी चौराहा वाली मस्जिद,एजाज़ नगर की पुरानी मस्जिद, कंगी टोला की नूरी रज़ा मस्जिद,छोटी बमनपुरी की इब्राहीम मस्जिद, कट कुईया की हकीम सुक्का खां मस्जिद,कोतवाली की मोती मस्जिद।

8.15 बाकर गंज की आयशा मस्जिद।

8.30 दरगाह बशीर मियां,बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद,सैलानी की बारादरी मस्जिद,आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद,खन्नू मोहल्ला की दादा मिया मस्जिद,जखीरा की इमली वाली मस्जिद,सुभाष नगर की साबरी मस्जिद,ब्रह्मपुरा की मस्जिद बेले वाली,फुलवालान की नूरजहां मस्जिद,कटघर की हरे मीनार मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद,काकर टोला की जहान खान मस्जिद,बानखाना की खुदा बक्श मस्जिद,बिहारीपुर मेमरान की कंजे तले वाली मस्जिद,सिटी सब्जी मंडी की एक मीनार मस्जिद।

9.00 सैलानी की हबीबिया मस्जिद,आजम नगर की मसीत उल्लाह मस्जिद, रेती की नक्षबंदीयान मस्जिद,गढ़या की नूरी मस्जिद।

9.30 किला की शाही जामा मस्जिद, बीबी गरीब नवाज़ मस्जिद,दरगाह शाहदाना वली मस्जिद,मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद,घेर जाफर खान की मिर्ज़ाई मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद,

10.00 सिविल लाइन्स की नौमहला मस्जिद,गुलाब नगर की मस्जिद घोसियान मस्जिद।

10.30 बाकरगंज ईदगाह,चौधरी तालाब दरगाह पहलवान साहब की घोसियान मस्जिद,दलेल खां मस्जिद।

11.00 दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद।