कार ने बाइक में मारी टक्कर दो लोगों की हुई मौत। घर में मचा कोहराम       

फतेहगंज पश्चिमी मंगलवार को सड़क हादसे में जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल पुत्र इंद्र कुमार एवं सुदीप कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी आमौर दो लोगों की मौत हो गई थी। आज बुधवार देर शाम उनका गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में मीरगंज विधायक डॉ डीसी वर्मा, पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, मीरगंज विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, परितोष रंजन, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख भद्रसेन गंगवार, सचिन चौहान, कैलाश शर्मा, डॉ मनोज शर्मा आदि लोग अंतिम संस्कार शामिल हुए। और मृत के परिजनों सांत्वना देकर ढांढस बंधाया।आपको बताते चलें कि कल मंगलवार को शाही फतेहगंज पश्चिमी रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। अस्पताल मे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के गांव जालिम नगला निवासी पूर्व प्रधान रामपाल पुत्र इंद्र कुमार एवं सुदीप कुमार पुत्र शिव कुमार निवासी आमौर दोनों लोग मंगलवार रात में 8 बजे फतेहगंज पश्चिमी बाइक से अपने घर जा रहे थे। अगरास तिराहे से आगे पुलिया के पास शाही से आती तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया। मौत की सूचना सुन दोनों मृतकों के घर में कोहराम मच गया। परिजनों रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार आमौर गांव निवासी सुदीप कुमार उर्फ सोनू और जालिम नगला निवासी रामपाल के मंगलवार को किसी काम से फतेहगंज पश्चिमी गए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। तभी अगरास की पुलिया के पास सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई। अमौर गांव निवासी सुदीप कुमार उर्फ सोनू गांव में रोजगार सेवक था। उसकी मां की पहले मौत हो चुकी है। और पिता परिजनों के साथ गांव में रहते हैं।