बृजमनगंज:आस्था के महाशिवरात्रि पर्व  पर हुआ जलाभिषेक

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मे महाशिवरात्रि पर विभिन्न स्थानों भण्डारे का आयोजन हुआ वहीं क्षेत्र के आसपास मंदिरों में शिव भजन कीर्तन मंडली हो रहा था शिव मंत्रों से पूरा नगर शुद्धि हो रहा था दूसरे तरफ अनेक महिलाओं एवं पुरुषों न व्रत धारण किया था।कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि कहते है फाल्गुन मास में पडने वाले शिव रात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है।इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने बैरागी वेषभूषा त्याग देवी सती संग विवाह रचाया था।भगवान भोले हैं उन्हें प्रसन्न करने के लिए सच्ची श्रद्धा से एक लोटा जल ही काफी है शिव लिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए।ऐसी मान्यता है।रामलीला पड़ाव शिवमंदिर, शिवालय पोखरा,देवगढवा स्थित प्रकटेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भारी भीड़ की लंबी कतार लगी रही।भीड़ भाड वाले स्थान पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन मौजूद रहे।