शिव लंगर समिति धूमधाम से मनाएगी महाशिवरात्रि पर्व,निकलेगी भोले की अद्भुत बारात*


श्रीगंगानगर, :शहर की धार्मिक सामाजिक संस्था शिव लंगर समिति की ओर से महाशिवरात्रि पर्व 8 मार्च को पूरी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जायेगा। समिति अध्यक्ष श्री अमरनाथ अरोड़ा ??शप्पू?? ने आज समिति प्रांगण में इस पावन पर्व के उपलक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 7 मार्च गुरुवार को दोपहर 2 बजे भूतनाथ मंदिर पदमपुर रोड से भोले की अद्भुत बारात निकाली जाएगी। यह शहर के विभिन्न मुख्य मार्गो यथा उधम सिंह चौक, राधे श्याम रोड, मुखर्जी नगर पार्क, एच ब्लॉक मार्केट से मटका चौक, बीरबल चौक, लक्कड़ मंडी, डालमिया भवन, गांधी चौक, अंबेडकर चौक, रविंद्र पथ होते शिव लंगर समिति प्रांगण पहुंचेगी। इस आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है।
समिति अध्यक्ष के अनुसार शिवरात्रि पर्व की शुरुआत 8 मार्च को प्रात 4 बजे हो जायेगी सभी कार्यक्रम रात्रि 12 बजे तक जारी रहेंगे। प्रात से ही काजू, किशमिश, मिश्री के प्रसाद का वितरण किया जायेगा। नेहरू पार्क से समिति प्रांगण तक पूरी गली को रंग बिरंगी झालरों व लाइट से सजाया जाएगा। समिति अध्यक्ष ने महादेव के भक्तों से इस आयोजन में शामिल होकर आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

--------