सोनम से लक्ष्मी बनी युवती ने विष्णु से किया विवाह

बरेली सोनम से बनी लक्ष्मी ने धर्म परिवर्तन करके अपने ही गांव के विष्णु से आज सनातन धर्म से विवाह कर लिया है। लड़की ने बताया की उसे अपने परिजनों से अपनी और उसके पति की जान का खतरा है। थाना देवरनिया के गांव गिरधरपुर निवासी विष्णु मौर्य और सोनम से बनी लक्ष्मी ने सनातन धर्म से आज विवाह कर लिया है। जानकारी करने पर दोनो ने बताया कि यह दोनों एक दूसरे को 12 साल से एक दूसरे से प्रेम करते है। लक्ष्मी ने बताया उसके परिवार वालों को दोनो के प्रेम की जानकारी होने पर घर से बाहर आना जाना भी बंद कर दिया था। मौका मिलने पर उसने आज सनातन धर्म से विष्णु मौर्य से विवाह कर लिया है। दोनों ही गिरधरपुर के रहने वाले है। सोनम ने बताया की हम दोनो की जान का खतरा मेरे परिवार से है।विवाह करने के बाद दोनो एस एस पी साहब से मिलकर पुलिस सुरक्षा दिलाने की मांग करेंगे।