अज्ञात बदमाश के आंतक व अवैध गतिविधियो को रोकने के लिये चौकी कनवाडा में पुलिस बल तैनात

अज्ञात बदमाश के आंतक व अवैध गतिविधियो को रोकने के लिये चौकी कनवाडा में बल तैनात

संजय वाणी, जोबट

जोबट, चौकी कनवाडा क्षेत्र के आसपास रहने वाले गांव के लोगो के साथ व इंदौर बाग होते हुये जोबट आने वाली बस के साथ आये दिन झिरपनिया पुल व पाहडवा घाट पर अज्ञात बदमाशो व्दारा आने जाने वाले राह गिरो के साथ पत्थर बाजी कर आंतक फैलाने एवं अवैध गतिविधियो को रोकने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय अलीराजपुर श्री राजेश व्यास के मार्गदर्शन में चौकी कनवाडा में आज दिनांक को 1-4 का बल तैनात किया गया। जिससे अवैध गतिविधियो पर अंकुश लगाया जा सके।