मजदूरी पर गन्ना छीलने गए जिला पीलीभीत के दो युवकों की जनपद बदायूं में हुई मौत,परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल।

मजदूरी पर गन्ना छीलने गए जिला पीलीभीत के दो युवकों की जनपद बदायूं में हुई मौत।परिजनों का रो रो कर हुआ बुरा हाल।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

यूपी में जनपद पीलीभीत के तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम खमरिया पुल से अजय पुत्र किशन लाल उम्र लगभग 20 वर्ष और वीरेंद्र पुत्र तेजराम उम्र लगभग 23 वर्ष नामक दो युवक मजदूरी पर गन्ना छीलने के लिए जनपद बदायूं के ग्राम नगला में गए हुए।बताया जा रहा है कल गन्ना किसान की मोटरसाइकिल लेकर वह खेत पर गन्ना छीलने के लिए जा रहे थे कि रास्ते में एक पेड़ से से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई जिसमें दोनों युवकों की दुखद मृत्यु हो गई है।मृतक दोनों युवकों की आकस्मिक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने के कारण उनके परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।आपको बता दें मृतक अजय कुमार की अभी हाल में ही छह महा पूर्व राखी देवी के साथ शादी हुई थी,और मृतक वीरेंद्र कुमार की शादी हो चुकी है और वह अपने पीछे अपनी पत्नी जीवन प्यारी और अपने दो मासूम बच्चे निहाल उम्र 4 वर्ष और बेटी आरुषि डेढ़ वर्ष को छोड़ गया है। मृतक दोनों युवकों की सड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो जाने एवं मृतक मजदूर वीरेंद्र के मासूम बच्चों को देखकर गांव वासियों की भी आंखें नम है।