दिल्ली से वापस आने पर जिला प्रमुख अमेठी का हुआ जोरदार स्वागत 

अमेठी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दिल्ली मे आयोजित 69 वां 7 से 10 दिसंबर तक चलने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन मे बोलते हुए राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल ने कहा कि संपूर्ण देश समस्याओं से भरा है ।पर एबीवीपी के कार्यकर्ता हमेशा जब तक समस्याओं का समाधान नही हो जाता तब तक वह संघर्ष करते रहते हैं। दिल्ली के इंद्रप्रस्थ नगर,डी डी ए मैदान, बुराड़ी मे आयोजित भव्य राष्ट्रीय अधिवेशन मे मुख्य अतिथि के रूप मे बोलते हुए भारत के गृह मंत्री व आधुनिक लौह पुरुष अमित शाह ने खुद को अभाविप का पुराना कार्यकर्ता व उसका आर्गेनिक प्रोडक्ट बताया जो एबीवीपी सम्मेलनो मे पीछे की सीट पर बैठा करता था। वर्तमान मे अभाविप राष्ट्र पुनर्निर्माण के आंदोलनो को मजबूती से गति दे रहा है।सम्पूर्ण भारत से एबीवीपी के दस हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन मे भाग लिया।दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन मे काशी प्रांत के महत्वपूर्ण जिले अमेठी से महत्वपूर्ण नये दायित्वों की घोषणा की गयी। जिसमे अभाविप के जिला संगठन मंत्री अमेठी प्रिंस जैसवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य,शैलेन्द्र यादव को प्रांत सह संयोजक खेलो भारत व प्रियांशी सिंह, प्रवीण पाण्डेय, अभिषेक रिशु,महेंद्र को प्रांत कार्यकारिणी सदस्य का दायित्व दिया गया। अमेठी जिला प्रमुख डाॅ०विनोद कबीर ने दायित्वों की इस नई घोषणा को जनपद अमेठी के लिए मील का पत्थर बताया तथा पत्रकार वार्ता मे कहा कि एबीवीपी के इन नए कार्यकर्ताओं के माध्यम से एबीवीपी के पुनः निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ राजशरण शाही के एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने के दायित्व को पूर्ण करेंगे। दिल्ली राष्ट्रीय अधिवेशन से अमेठी पहुंचने पर नये दायित्व धारियों को अमेठी की विद्वत जनता ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा एबीवीपी के सभी कार्यकर्ताओं को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करने वालों मे मानवाधिकार कार्यकर्ता डाॅ रमाकांत बागी,डाॅ जय प्रकाश, भरत सोनी,डाॅ अनीता,उदयराज यादव व मुन्ना शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।