कांग्रेस की सरकार, भरोसे की सरकार रश्मि सिंह

तखतपुर_ समाचार के साथ तस्वींर संलग्न है।
तखतपुर_ भरोसे की सरकार कांग्रेस के द्वारा जो घोषणा की गई है उसमें पहले भी पूरा किया है और आने वाले समय में भी सरकार के द्वारा जो घोषणाऐं की गई है वह भी पूरी की जाएगी। पूरे क्षेत्र से हमारा भावनात्मक लगाव है और हम क्षेत्र की सेवा पूरी ईमानदारी से की है आने वाले समये में जब कांग्रेस की सरकार जब बनेगी तब क्षेत्र में विकास को और गति मिलेगी उक्त बातें कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रश्मि सिंह ने आज छतौना, अमसेना, बोड़सरा, खरकेना, मुरू, बुटेना, सकर्रा, बहतराई, संबलपुरी, पांड़, बेलमुण्डी, सैदा, चिचिरदा, मेंड्रा, घुरू, अमेरी में पहुंचकर कहीं। आज जनसंपर्क के समय जनता का आत्मीय लगाव दिखा और उन्होंने क्षेत्र की बहू और बेटी मानकर श्रीमती रश्मि सिंह के साथ आने वाले समय के लिए भरोसा जताया। कांग्रेस को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सचिव संतोष कौशिक ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने आने वाले समय के लिए जो वादे किए है वह निश्चित ही पूरे किए जाऐंगे। भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में 21सौ रूपए घोषणा करने के बाद वादे पूरे नही किए थे और किसानों को क्षेत्र की जनता को झांसे में रखा। जिला पंचायत अध्यक्ष मुंगेली लेखनी चंद्राकर ने कहा कि जो भाजपा का प्रत्याशी है लोरमी से तखतपुर क्षेत्र में आया है वह अगर उस क्षेत्र में विकास किया होता है तो यहां नही आता। आज भी लोरमी क्षेत्र की सड़के, स्वास्थ्य सुविधा, पानी, स्कूल का हाल बेहाल है।