दौलतपुर में सेहरामऊ पुलिस ने लगाई चौपाल,महिलाओं बालिकाओं को विभिन्न आपातकालीन नंबरों के बारे में दी विस्तृत जानकारी

पीलीभीत।महिला उत्पीड़न को रोकने व साइबर अपराधों के प्रति सजग रहने के लिए थाना सेहरामऊ पुलिस लगातार गांवों में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक कर रही है।मिशन शक्ति अभियान चतुर्थ चरण के तहत पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने चौपाल लगाकर महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। चौपाल में थानाध्यक्ष ने महिलाओं की समस्याएं भी सुनी।पंचायत भवन में आयोजित चौपाल में महिला कांस्टेबल ने महिलाओं व बालिकाओं को सशक्त करने के लिए प्रेरित किया। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में स्थित पंचायत भवन में थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने चौपाल लगाकर महिलाओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया। एवं महिलाओं को उनके अधिकार बताएं।महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 181, 112, 108 के बारे में जानकारी दी। महिला कांस्टेबल ने बताया कि अगर किसी भी महिला व बालिका को कोई शोहदा परेशान करता है तो वह इन नंबरों पर इसकी जानकारी महिला पुलिस व संबंधित थाना पुलिस को दे सकती हैं। शिकायत करने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाती है,सरकार की ओर से महिला सुरक्षा के लिए कई कानून बनाये गये हैं। जिसका सभी महिलायें व बालिकाएं प्रयोग करें।थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए सरकार की ओर से मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है।थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह द्वारा महिलाओं से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गई व सभी संबंधित विभागों की शिकायतों के संबंध में प्रार्थना पत्र दिये जाने हेतू जागरूक किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान रेशमा देवी प्रधानपति राजीव कुमार, सहायिका आशा देवी, समूह सखी शशी देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री जय देवी,रोजगार सेवक विनोद कुमार शर्मा, कोटेदार पूनम देवी, भाजपा मंडल सुल्तानपुर के मंत्री पप्पू शर्मा, राम प्रताप सहित दर्जनों महिलाएं व बालिकाएं मौजूद रही।