हरपालपुर में खाटू श्याम कीर्तन महोत्सव आज

हरपालपुर (हरदोई) कस्बे में प्रथम श्री खाटू श्याम कीर्तन महोत्सव का आयोजन गुरुवार को होगा।जिसको लेकर कमेटी के सदस्य जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

हरपालपुर कस्बे के साइकिल यात्रा प्रेमी के श्याम भक्तों की ओर से 26 अक्टूबर गुरुवार को कस्बे के रोडवेज बस स्टॉप के निकट पूर्वी देवी मंदिर परिसर में प्रथम श्री खाटू श्याम कीर्तन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड के गायक कलाकार विकास शर्मा, दिल्ली से साहिल सांवरा, कानपुर से भजन गायिका मानसी त्रिवेदी के द्वारा श्याम कीर्तनों से भक्तों को सरावोर किया जाएगा। आयोजक मंडल में शामिल विजय कुशवाहा ने बताया कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से जुटे हुए हैं।