अन्नदाता किसान यूनियन ने रंजीत सिंह को सौंपी जिम्मेदारी, युवा मोर्चा का पीलीभीत जिलाध्यक्ष किया मनोनीत।

कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव चकपुर निवासी रंजीत सिंह पुत्र रघुवीर सिंह को अन्नदाता किसान यूनियन का युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अन्नदाता किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने उन्हें नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

जिम्मेदारी मिलने के बाद नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने कहा कि जो जिम्मेदारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष ने उनको दी है, उसे ईमानदारी और निष्ठा से निभाऊंगा। संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा और क्षेत्र में किसानों की जन समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। इसके साथ ही चकपुर निवासी पवनदीप सिंह पुत्र अवतार सिंह को कलीनगर तहसील के तहसील संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। इस मौके पर बलजिंदर सिंह, पवनदीप सिंह, रंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।