भू-माफियाओं ने सरकारी जमीन पर किया अवैध कब्जा, शिकायत के बावजूद तहसील व जिला प्रशासन देवरिया सदर और जिले के आलाधिकारियों ने नहीं खाली कराई सरकारी जमीन, भूमाफियाओं के हौसले बुलंद।

अतुल त्रिपाठी, की विशेष रिपोर्ट

सिटी अपडेट न्यूज,

संवाददाता जनपद- देवरिया (उत्तर प्रदेश)

देवरिया: जनपद मुख्यालय के तहसील देवरिया सदर का तहसील प्रशासन भूमाफियाओं पर कार्यवाही करने में नकारा साबित हो रहा। जो शासन की मंशा के विपरित कार्य करते हुए सरकारी जमीनो पर दबंग भूमाफियाओं को अवैध कब्जा करने को प्रोत्साहित कर रहे हैं। यही नहीं कही कही पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा निजी जमीनों पर भी जबरन कब्जा कर चुके है। और जमीन के मालिक शासन प्रशासन का चक्कर लगाकर थक चुके है, तहसील प्रशासन स्थानीय भूमाफियाओं के दबाव में लेखपालों की मिली भगत से गलत रिपोर्ट लगवाता है। और भूमाफियाओं के बचाव में लगा रहता है, कारण कि भूमाफियाओं द्वारा प्रशासन की समय समय पर खातिरदारी किया जाता रहता है। ऐसी दशा में सरकारी जमीन दबंगों भूमाफियाओं से खाली कराना तहसील प्रशासन देवरिया और जिलाधिकारी देवरिया के लिए चुनौती बनी हुई है।

प्रकरण संख्या 1- थाना तरकुलवा ग्राम व तप्पा तरकुलवा तहसील व जिला देवरिया सरकारी जमीन आराजी नंबर 772, पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर 10 महीने पहले दो मंजिला पक्का मकान बनवा लिया गया है। बार बार शिकायतों के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नही हुई।

प्रकरण संख्या 2- सरकरी प्राइमरी पाठशाला तरकुलवा के नाम की जमीन, थाना तरकुलवा ग्राम व तप्पा तरकुलवा तहसील व जिला देवरिया सरकारी जमीन आराजी नंबर 777, पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर निजी विद्यालय चलाया जा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग, और जिला प्रशासन से बार बार शिकायत के बाद भी अब तक कोई कार्यवाही नही हुई। सरकारी पाठशाला की जमीन आज भी भूमाफियाओं के कब्जे में है। प्रशासन बेदखली की कार्यवाही करने में नाकाम है।

प्रकरण संख्या 3- निजी जमीन 778, पर भूमाफियाओं द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। प्रार्थी ने तहसील प्रशासन से कई बार शिकायत किया लेकिन प्रशासन ने अवैध कब्जा हटवाने की कोई कार्यवाही नही किया। प्रार्थी थक हार कर बैठ गया। और सरकार को कोस रहा है।

प्रकरण संख्या 4- निजी जमीन 608, 609, 610, पर उन्ही भूमाफियाओं द्वारा मिट्टी गिरकर जबरन कब्जा करने का प्रयास बार बार किया जाता है। जब भी प्रशासन व पुलिस से शिकायत की जाती है तो मामले को भूमाफियाओं के प्रभाव में दबा दिया जाता है। आदि बहुत सी शिकायते लंबित है। जो सरकार की मंशा और कार्य प्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगता है...

ग्रामीणों का कहना है कि तहसील प्रशासन व लेखपाल की मिली भगत से जनपद में बहुत सी सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बनवाया जा चुके है। जिसे खाली करने के लिए आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। दबंग भूमाफिया शिकायतकर्ताओं के साथ मारपीट और लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। बहुत से ग्रामीणों ने कई बार शिकायत किया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे उपरोक्त दबंगों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अवैध तरीके से सरकारी जमीन में कब्जा कर रहे दबंगों को हटाए जाने की मांग ग्रामीणों ने जिला प्रशासन देवरिया और उत्तर प्रदेश के एंटी भूमाफिया सरकार से की है।