जनपद भर के व्यापारी दिखाएंगे व्यापारी स्वाभिमान यात्रा में अपना शक्ति प्रदर्शन

कासगंज। जनपद में आ रही स्वाभिमान यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने रोडवेज बस स्टैंड स्थित शीतला पैलेस के सभागार में प्रांतीय मंत्री अशोक सिसोदिया की अध्यक्षता में बैठक कर यात्रा को दिया अंतिम रूप दिया। प्रमुख व्यापारियों को यात्रा को लेकर जिम्मेदारियां दी गई।

बैठक में संगठन के वरिष्ठ संरक्षक रजनीकांत माहेश्वरी ने व्यापारियों में जोश भरते हुए कहा कि श्याम बिहारी मिश्रा का ही व्यापार मंडल प्रमुख रूप से पूरे प्रदेश में कार्य कर रहा है, व्यापारियों की 40 वर्ष की यात्रा के बाद व्यापारियों की स्वाभिमान यात्रा जो जनपद में आ रही है उसका पूरे जनपद के व्यापारी स्वागत करेंगे, उन्होंने प्रत्येक व्यापारी की भागीदारी सुनिश्चित करने का भी प्रस्ताव रखा, उन्होंने कहा कि जनपद में आने वाली व्यापारी स्वाभिमान यात्रा जनपद के प्रत्येक व्यापारी की स्वाभिमान यात्रा होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष सुरेश वार्ष्णेय ने नगर के सभी व्यापारियों से स्वाभिमान यात्रा का स्वागत करने की अपील की। उन्होंने नगर के समस्त व्यापारियों को एकजुट करने का आह्वान किया। युवा व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डॉ. विकास गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष जितेंद्र वार्ष्णेय संगठन के महामंत्री प्रदीप गुप्ता एवं डॉ. मोहम्मद फारुख ने भी बैठक को संबोधित करते हुए आने वाली व्यापारी समाज यात्रा को लेकर उपस्थित व्यापारियों एवं नगर के व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में साय 5 बजे बारह पत्थर मैदान पहुंचने की अपील की।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रांतीय संगठन मंत्री सिद्धार्थ चौधरी, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अंकुर गुप्ता, विनय राज पन्नू, अतुल वार्ष्णेय, तरुण महेश्वरी, किशोर अग्रवाल, रामानंद वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, विनय अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय, गौरव यादव, नवीन वार्ष्णेय, अवनीश चौहान, गोपाल महेश्वरी, हिरदेश महेश्वर, नितिन वार्ष्णेय, समीम खान उपस्थित रहे।