भाजपा सरकार में महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न और अत्याचारों के ख़िलाफ़ वोट करके बनाएंगे समाजवादी सरकार- ज़ैनब फ़ातिमा*

बरेली आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में लगे हैं, इसी के मद्देनज़र बीते दिनों घोसी उपचुनाव में आये सफ़ल नतीजों के उपरांत समाजवादी पार्टी जिला महिलासभा भी मिशन 2024 को लेकर अग्रसर है। मिशन कम्पाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई महिला प्रकोष्ठ की मीटिंग को सम्बोधित करते हुए ज़िलाध्यक्ष शांति सिंह ने कहा कि, महिला अपराधों में काफ़ी बढ़ोतरी हुई है, मोदी-योगी सरकार बात तो महिला सशक्तिकरण की करती है मग़र महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध पर मौन धारण किये रहती है। महासचिव ज़ैनब फ़ातिमा ने कहा कि, देश में लोकतंत्र-संविधान ख़तरे में है, विपक्ष की आवाज़ दबाने व लोकतंत्र को सीमित करने के लिए भाजपा द्वारा वन-नेशन, वन-इलेक्शन का नारा देकर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है। घोसी उपचुनाव में आये नतीजों से साफ़ हो गया कि भाजपा सरकार की विदाई का मन देश बना चुका है। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष शशि चंद्रा, सीमा एवं शमीम बेग़म आदि ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। बैठक का संचालन महासचिव ज़ैनब फ़ातिमा ने किया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष फरीदपुर सोनम मौर्या, विoअo आंवला निशा शर्मा, विoअo नबाबगंज गुलशन बी के साथ ही साथ उपाध्यक्ष ममता सागर, ग़ज़ल अंसारी, सचिव नाज़मा परवीन, पल्लवी सक्सेना, सर्वेश शर्मा, सदस्य के रूप में मुन्नी अल्वी, फ़ैज़ बानो, नसीरन आदि महिलाएं मौजूद रहीं।