प्राचार्य पदोन्नति को लेकर छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के महामंत्री लखन लाल साहू ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की

प्राचार्य पदोन्नति को लेकर व्याख्याता संघ के महामंत्री लखनलाल साहू मुख्यमंत्री से मुलाकात किये। व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और ने बताया कि लंबे समय से प्राचार्य पद पर पदोन्नति के इंतजार में सैकड़ो व्याख्याता सेवानिवृत हो गए इसी समस्या को लेकर संघ के महामंत्री लखनलाल साहू ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भेंट कर प्राचार्य पदोन्नति को लेकर चर्चा की जिसमें लखनलाल साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्राचार्य पद पर व्याख्याता के पदोन्नति होने से शासन को वित्तीय भार नहीं पढ़ने वाला है एवं एवम् वरिष्टतम व्याख्याताओं को प्राचार्य पदोन्नत कर समसामयिक सम्मान देने पर जोर दिया एवम् इस आशय का छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ का ज्ञापन सौंपा। मुख्य मंत्री ने तत्काल प्रमुख सचिव शिक्षा को चर्चा हेतु तलब किया है संघ महामंत्री ने मुख्यमंत्री से सकारात्मक एवम् सार्थक चर्चा किया ।वहीं लखन लाल साहू उप प्राचार्य को जन्म दिन पर बधाई देते हुए मुख्य मंत्री ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिए । विदित हो कि पूर्व में भी लखन लाल साहू और व्याख्याता संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मांग किया था इस बार मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को चर्चा करने हेतु आमंत्रित किया है जिससे व्याख्याता को एक आस लगी है कि अब पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सकती है।