लायन्स क्लब ने निकाली तिरंगा यात्रा।

कुचामन सिटी:-लायन्स क्लब कुचामन-सिटी द्वारा आज विशाल तिरंगा रैली का आयोजन कर स्वंतत्रता दिवस के जश्न को देश भक्ति का एक अनुठा नजारा पेश किया। क्लब अध्यक्ष लायन चेतन खालड़का ने बताया कि रैली में स्थानीय प्रशासन व लायन्स क्लब सहित सैकड़ों की संख्या में एच.पी.काबरा गर्ल्स कालेज एवं राजकीय सुरजीदेवी काबरा बालिका विद्यालय की छात्राओं के हाथों में तिरंगा लिए पुरे शहर में देशभक्ति नारों से गुंजायमान किया। क्लब सचिव सुमित सिंह राजपुरोहित ने बताया कि रैली प्रात 10 बजे लायन सर्किल, पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर गोल प्याउ,सदर बाजार,धान मंडी,उपासरो की गली,वेस्ट गेट, अम्बेडकर सर्किल होते हुए कनोई पार्क पहुंची।इस मौके पर उपप्रातंपाल लायन श्यामसुंदर मंत्री, शिक्षा अधिकारी जगदीश राय,एचपी काबरा गर्ल्स कालेज प्राचार्य अखिलेश शर्मा,लायन श्यामसुंदर सैनी,लायन संजय रांवका,लायन हेमराज पारिक,लायन नरेन्द्र शर्मा,लायन नरेश जैन,लायन शुभम अग्रवाल,लायन मनोज शेखराजका,लायन मनोहर पारिक,लायन अशोक मंत्री,लायन कमल मंत्री, लायन विपुल कुमार,लायन, श्यामसुंदर लोहिया,लायन अशोक कुमार काला,लायन अंकित डालुका,लायन मनोज कुमार साभंरवाला,लायन मनमोहन अग्रवाल,लायन शुभम बंसल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।