धान खरीदी नही होने से आक्रोशित किसानों ने किया चक्काजाम

सवांददाता टेकचंद कारड़ा/तखतपुर:-

लाखासार मे धान खरीदी नही होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने तखतपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम लाखासर के ग्रामीणों ने चक्का जाम किया

सकरी थाना अंतर्गत ग्राम लाखासर में धान खरीदी केंद्र में धान नहीं खरीदी होने के कारण आक्रोशित ग्रामीणों ने तखतपुर बिलासपुर मुख्य मार्ग लाखासार काठाकोनी मोड़ पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया है ग्रामीणों की मांग है कि धान खरीदी की तिथि और बढ़ाई जाए विदित हो कि आज धान खरीदी की अंतिम तिथि है और किसानों को टोकन नहीं मिल पाए हैं बार दाने की कमी के कारण धान की तौल भी नहीं हो पाई है जिसके कारण किसान काफी आक्रोशित है और धान खरीदी की मांग को लेकर मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया गया है दोनों ओर वाहनों की कतार लग गए हैं चक्का जाम की सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी मौके पर रवाना हो गई है