नगरा पुलिस छ वारन्टी अभियुक्त को किया गिरफ्तार 


नगरा बलिया। स्थानीय पुलिस ने वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत छ अभियुक्तों को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक एस. आनन्द के कुशल निर्देशन में वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा क्षेत्राधिकारी रसड़ा फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में नगरा पुलिस टीम द्वारा रविवार को कुल 06 नफर वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी में लगी पुलिस टीम उपनिरीक्षक समरेन्द्र कुमार मिश्रा, उपनिरीक्षक रामसकल यादव, उपनिरीक्षक छुन्ना सिंह, उपनिरीक्षक विकास यादव, हे0का0 सूरज गिरी, हे0का0 दीनानाथ, हे0का0 राजकुमार पटेल, का0 प्रिन्स प्रजापति ने मुकदमा नंम्बर 5412/12 धारा 147, 452, 336, 323 भादवि के तहत अशोक यादव पुत्र मोहन यादव निवासी बिहराहरपुर थाना नगरा जनपद बलिया, मुकदमा नंबर 1616/12 धारा 325, 323, 504, 506, 352 भादवि के तहत
प्रेमचन्द वर्मा पुत्र राम सकल वर्मा निवासी तुर्की दौलतपुर थाना नगरा जनपद बलिया,
मुकदमा नंम्बर 1583/12 सरकार बनाम कन्हैया वगैरह मे धारा 323, 504 भादवि के तहत
चुन्नु पुत्र हरी निवासी लहसनी थाना नगरा जनपद बलिया,
मुकदमा नंबर 2948/12 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत हरेन्द्र यादव पुत्र गरजन यादव निवासी देवढ़िया थाना नगरा जनपद बलिया, अपराध संख्या 628/20 धारा 135 वि0 अधिनियम के तहत मुन्ना गोड़ पुत्र छेदी प्रसाद गोड़ निवासी सिकन्दरपुर मार्ग नगरा थाना नगरा जनपद बलिया,
मुकदमा नंबर 4302/12 सरकार बनाम महेश कुमार धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत महेश कुमार पुत्र दूधनाथ राजभर निवासी सरया बगडौरा थाना नगरा जनपद बलिया को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा नगरा