मूछें हो तो विशाल यादव जैसी पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

बरेली बारादरी पुलिस में तैनात विशाल यादव शुक्रवार को पुलिस विभाग में चर्चा का विषय बने रहे। विभागीय अधिकारियों ने भी परेड निरीक्षण के दौरान टर्न-आउट का प्रदर्शन देखकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं मूछों के रखरखाव की प्रशंसा करते हुए नकद पुरस्कार दिया। विशाल यादव बारादरी थाने में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर व पुलिस अधीक्षक क्राइम ने पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उनके प्रदर्शन पर अधिकारियों ने संतोष जताया। वहीं उनकी मूछों को लेकर भी चर्चा की। मूछों के रखरखाव के बारे में भी जानकारी ली।