जरूरतमंद लोगों की आशा की किरण है एक गूज

सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में 7000 जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर कपड़े का वितरण कर चुकी है

निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करती है एक गूंज----बंटी ठाकुर

एक गूंज पर्यावरण , शिक्षा, कपड़ा वितरण, सांस्कृतिक, मेधावी छात्रों का सम्मान, केंद्र सरकार और राज सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है एक गूंज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में निस्वार्थ भाव से समाज सेवा के क्षेत्र में 4 वर्ष से लगातार कार्य कर रही है संस्था का उद्देश्य अ?सहाय , गरीब जरूरतमंद की मदद करना इसी उद्देश्य से एक गूंज कपड़ा बैंक की स्थापना की जो लगातार जरूरतमंद लोगों के पास पहुंचकर कपड़े का वितरण करती है और समाज के लोगों को ऐसा करने के लिए निरंतर प्रेरित करती इसी के साथ शिक्षा के क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रही है कंप्यूटर प्रशिक्षण दिला कर लोगों को रोजगार की प्रति जागरूक कर रही उसका उद्देश्य है जब हाथ में हुनर होगा तो व्यक्ति को रोजगार आसानी से मिल जाता है कंप्यूटर के साथ-साथ सिलाई के क्षेत्र में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संस्था द्वारा निरंतर किया जा रहा है समय-समय पर प्रशिक्षण शिविर द्वारा महिलाओं को भी प्रशिक्षित किया जाता है वृक्षारोपण द्वारा हर वर्ष लगाए जाते हैं और उनकी जिम्मेदारी हर व्यक्ति को दी जाती है जो वृक्ष मित्र कहलाता है जरूरतमंद लोगों को समय समय पर राशन भी उपलब्ध कराया जाता है मेधावी छात्रों को भी सम्मानित करने का कार्य संस्था द्वारा किया जाता है संस्था के पदाधिकारियों द्वारा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाती है संस्था के सभी पदाधिकारी इन अभियान बढ़-चढ़कर भागीदारी करते और समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं कपड़ा वितरण अभियान में मुख्य रूप से अध्यक्ष बंटी ठाकुर, विनय कुमार सिंह राठौर, रश्मि जोशी, ईशा कालरा, संतोष राय, आदिति, राजेंद्र, आलोक सिंह, पारस सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे