संयुक्त कर्मचारी अधिकारी मोर्चा का एक दिवसीय आंदोलन सम्पन्न

बैकुण्ठपुर। कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा जिला कोरिया का जिला स्तरीय आंदोलन शुक्रवार को बैकुंठपुर के प्रेमाबाग प्रांगण में हुई उसके पश्चात रैली का आयोजन हुआ जो प्रेमाबाग से प्रारंभ होकर घड़ी चौक होते हुए कलेक्ट्रेट तक भारी भीड़ के साथ पहुंची तत्पश्चात मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया इस हड़ताल में वन कर्मचारी संघ, पंचायत सचिव संघ, सहायक शिक्षक फेडरेशन, छत्तीसगढ़ टीचर एसोसियेशन CGTA, शालेय शिक्षक संघ, नवीन शिक्षक संघ,शिक्षक महासंघ,लिपिक वर्गीय संघ,राजस्व निरीक्षक संघ, भृत्य संघ, वाहन चालक संघ, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, फार्मासिस्ट एसोसियेशन, राजपत्रित अधिकारी संघ,व्याख्याता संघ, समेत 45 संघों के पदाधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे जिन्होंने पूरे जोशो खरोश के साथ आंदोलन प्रारंभ किया जिसके कारण सभी स्कूलों और विभागों में ताले लटके रहे जिससे सरकारी कामकाज पूर्णतः बंद होने के आम जनता जो दूर दराज से आई हुई थी उन्हें खाली वापस लौटना पड़ा संयुक्त मोर्चा की पांच सूत्रीय मांगे जिसमे केंद्र के समान देय तिथि से महंगाई भत्ता दिया जाए,सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता दिया जाए, पिंगुवा कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जाए,कर्मचारियों को चार स्तरीय वेतनमान स्वीकृत किया जाए, पूर्ण पेंशन प्राप्ति की आयु सीमा 33 वर्ष से घटाकर 20 वर्ष किया जाए है जिसको लेकर मोर्चा आंदोलनरत है। कार्यक्रम का प्रारंभ राष्ट्र गान से किया गया उसके पश्चात उपस्थित सभी कर्मचारी व पदाधिकारियों का स्वागत सत्कार किया गया,प्रथम वक्ता के रूप में छ.ग. टीचर एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी ने कहा कि महंगाई भत्ता को लेकर अब शासन की हठधर्मिता नही चलेगी 5 परसेंट के झुनझुना से हम मानने वाले नही है राज्य सरकार ने DA महंगाई भत्ता का घोटाला किया है। संभागीय संयोजक राजेंद्र सिंहव महासचिव विश्वास भगत ने कहा कि प्रत्येक छः माह में महंगाई का आकलन कर शासन DA महंगाई भत्ता देती है अब तक की पूर्ववर्ती सरकारों ने DA जैसी मूलभूत मांग को बिना मांगे हड़ताल किए दिया है किंतु इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है की हमारे मौलिक अधिकार महंगाई भत्ता DA को पाने के लिए पूरे विभाग के कर्मचारी आंदोलन करने को विवश है। डाक्टर एसोसिएशन के पदाधिकारी डाक्टर इमरान ने कहा कि संयोजक अशोक यादव ने सभी संगठनों को जोड़ने का बेहतरीन कार्य किया है, जिसके कारण हम आज एक मंच पर एकत्रित हैं इसके लिए वे बधाई के पात्र है। नवीन शिक्षक संघ के राजेश पाण्डेय के द्वारा कहा गया कि हड़ताल हमारे जीवित होने का प्रमाण है सबूत है कि हम मरे नही है। जिंदा है यदि हम इसी प्रकार अपने संघर्षों को जारी रखे तो निश्चित है सरकार को हमारी मांगे पूर्ण करनी पड़ेगी।ज्ञात हो कि संयुक्त मोर्चा 45 विभागों संघों का सम्मिलित रूप से संगठनहै जिसे कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा नाम दिया गया है। प्रदेश महामंत्री सादिर खान व प्रांतीय संगठन मंत्री अशोक गुप्ता के द्वारा कहा गया कि यदि शासन द्वारा मांग पूरी नहीं की जाती है तो आगामी चरण में 1 अगस्त को स्वतंत्रता संग्राम की भांति अगस्त क्रांति के समान अनिश्चित कालीन आंदोलन करना है आज भी हमें केंद्र के समान DA नही मिल रहा है और देय तिथि से नही मिलने के कारण प्रत्येक कर्मचारी को 3 से 4 लाख का नुकसान हुआ है जिसकी भरपाई सरकार पता नही कब करेगी और अभी जुलाई में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को फिर से 5 परसेंट DA में वृद्धि कर देगी जिससे राज्य शासन के कर्मचारी का DA और भी पीछे चला जायेगा। राज्य शासन के द्वारा केंद्र के समान DA देने का और अपने जन घोषणा पत्र में अपने किए गए एक भी वादे को सरकार पूरा करने में विफल रही है और पूर्ण पेंशन प्राप्त करने के लिए उत्तराखंड, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल राज्यों में सेवा अवधि 20 वर्ष निर्धारित किया गया है जबकि छत्तीसगढ़ में यह आयु सीमा 33 वर्ष है संयुक्त मोर्चा की मांग है की पेंशन प्राप्त करने हेतु आयु सीमा को 33 वर्ष से घटाकर 20 वर्ष किया जाए।इस बैठक में संभागीय संयोजक राजेंद्र सिंह, जिला संयोजक अशोक यादव, महासचिव विश्वास भगत, प्रांतीय संगठन मंत्री शालेय शिक्षक संघ अशोक गुप्ता, नवीन शिक्षक संघ से राजेश पाण्डये, जिला अध्यक्ष छ.ग. शिक्षक फेडरेशन रवि प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष आर पी शुक्ल, जिला अध्यक्ष वाहन चालक संघ जमुना प्रसाद राजवाड़े, प्रांतीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष राजपत्रित अधिकारी संघ चांदे सर,जिला अध्यक्ष भृत्य संघ ब्रम्हानंद सिंह, सचिव संघ से शिवलाल राजवाड़े, सचिव वन कर्मचारी संघ बालेश कुमार त्रिपाठी, सुधाकर पूरी,नफीस आलम, सचिव भृत्य संघ कामता प्रसाद बैगा, सह सचिव सहायक शिक्षक फेडरेशन दीपक तिर्की, जिला अध्यक्ष स्वास्थ्य कर्मचारी संघ गौतम, मीडिया प्रभारी चेतनारायण कश्यप, जिलाध्यक्ष गजानन तिवारी, जिलाध्यक्ष जय नाथ बाजपेयी, जिला अध्यक्ष लिपिक वर्गीय संघ धीरज सिंह बघेल,जिला अध्यक्ष राजस्व निरीक्षक संघ मुकेश सिंह,फरीद खान, कोषालय संघ से राहुल मिश्रा, डाक्टर एसोसिएशन से डा. इमरान, डा. चौहान, कोषाध्यक्ष रामदेव विश्वकर्मा,प्रशांत राय समेत शिक्षक व कर्मचारी सम्मिलित थे।