एक गूंज कपड़ा बैंक ने किया कपड़े का वितरण कपड़े पाकर खिल उठे चेहरे

समाज सेवी संस्था एक गूंज सेवा समिति बरेली उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में निरंतर एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद लोगों को निस्वार्थ भाव से कपड़े का वितरण किया जाता है एक गूंज सेवा समिति के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने कहा हमारा उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना है संस्था द्वारा एक गूंज कपड़ा बैंक के माध्यम से सड़क किनारे झुग्गी झोपड़ियों में पहुंचकर जरूरतमंद बच्चे , महिलाओं और पुरुषों को सम्मान पूर्वक जरूरत के हिसाब से कपड़े का वितरण करते हैं कपड़े पाकर चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ जाती है संस्था द्वारा अब तक 7500 परिवारों के बीच पहुंचकर कपड़ा और राशन और जरूरत का सामान वितरण किया जा चुका है बृजेश गोस्वामी ने कहा समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं जरूरतमंद लोगों की मदद करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसी अभियान को निरंतर हम जारी रखेंगे संस्था की सचिव अर्चना सिंह ने कहा संस्था द्वारा समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिसमें निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, निशुल्क सिलाई प्रशिक्षण देकर बेटे और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य संस्था द्वारा किया जा रहा है उन्होंने कहा झुग्गी झोपड़ी में पहुंचकर वहां रह रहे बच्चों को बाल श्रम ना कराया जाए इसके लिए उन्हें जागरूक करते हैं और शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाता रश्मि जोशी ने कहा संस्था द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह सराहनीय है और आगे निरंतर यह अभियान जारी रहेगा संस्था को लगभग 4 साल हो गए हैं जो निरंतर निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है और भविष्य में भी मदद आगे करते रहेंगे मनोरमा श्रीवास्तव ने कहा मानव सेवा से बढ़कर कोई समाज सेवा नहीं है इस अभियान से जुड़कर जो कार्य किए जाते हैं वह सराहनीय है और आगे यह अभियान निरंतर प्रगति की ओर जारी रहेंगे कपड़ा वितरण अभियान सिविल लाइंस क्षेत्र के पास किया गया जिसमें प्रमुख रुप से बंटी ठाकुर, बृजेश गोस्वामी, रश्मि जोशी, मनोरमा श्रीवास्तव, हर्षित, अभिषेक श्रीवास्तव,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे