अमन बनकर हिंदू लड़कियों को फंसाता था अरमान, छेड़छाड़ में गया जेल

बरेली। आंवला के डॉ. राम मनोहर लोहिया कॉलेज में हिंदू लड़कियों को अमन बनकर फंसाने वाले अरमान के खिलाफ पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।आंवला थाने के एसआई विश्वदेव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक से उन्हें सूचना मिली कि राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के सामने कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मुस्लिम समुदाय के लड़के द्वारा कॉलेज की छात्राओं के साथ बिल्डिंग के अंदर छेड़छाड़ करने की जानकारी पर एकत्र हुए। जानकारी पर वह सिपाही अरुण व कांस्टेबल अमरीश के साथ मौके पर पहुंचे। हिंदू संगठन के अमित शर्मा, पवन कुमार, दीपक और अन्य लोगों ने बताया कि मोहल्ला नालापार निवासी मुस्लिम समुदाय का अरमान इस कॉलेज का छात्र नहीं है। अक्सर कॉलेज की बिल्डिंग में घुसकर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता है। छात्राएं अपने मान सम्मान के लिए किसी से शिकायत नहीं करती। पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। डॉ. राम मनोहर लोहिया राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कॉलेज में एक लड़का बीए प्रथम वर्ष की छात्रा से जबरन बात करने का प्रयास कर रहा था। वह कॉलेज का छात्र नहीं है। किसी छात्र ने इस बात की जानकारी हिन्दू संगठनों को दे दी। इस पर अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, हिन्दू जागरण मंच, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, बजरंग सेना के कई कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उन लोगों ने मौके से युवक को पकड़ लिया। हिन्दू संगठनों का आरोप है कि वह युवक हाथ में कलावा बांधे था। आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।