पीलीभीत थाना अमरिया पुलिस के द्वारा धारा 376/342/506 भादवि0 से सम्बन्धित आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दूसरे मामले में अवैध असलाह के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

पीलीभीत थाना अमरिया पुलिस के द्वारा धारा 376/342/506 भादवि0 से सम्बन्धित आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दूसरे मामले में अवैध असलाह के साथ दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है थाना अमरिया पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 111/2023 धारा 376/ 342/ 506 भादवि0 से सम्बन्धित वांछित आरोपित करन पुत्र राजेन्द्र कुमार नि0 ग्राम जिठनिया थाना अमरिया को मुखविर की सूचना पर बढ़ेपुरा गुरूद्वारा थाना अमरिया के पास से गिरफ्तार किया गया है।आरोपित को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।इसके अलावा थाना अमरिया पुलिस के द्वारा 02 आरोपितों को अवैध तमंचा के साथ कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।इस संबंध में पुलिस के द्वारा बताया गया है थाना अमरिया पुलिस द्वारा आरोपित लियाकत पुत्र शब्बीर निवासी ग्राम सुकटिया थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के कब्जे से एक तमंचा नाजायज 12 बोर चालू हालत में मय 01 कारतूस जिन्दा 12 बोर तथा आरोपित शरीफ पुत्र सद्दीक निवासी ग्राम सुकटिया थाना अमरिया जनपद पीलीभीत के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मय 01 कारतूस जिन्दा 315 बोर के साथ ग्राम ढैरम जाने वाले रास्ते पर डाम से गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर थाना अमरिया पुलिस के द्वारा मु0अ0सं0 117/2023 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम लियाकत पुत्र शब्बीर तथा शरीफ पुत्र सद्दीक के विरूद्ध पंजीकृत किया गया है।