नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ आस्था अग्रवाल के रूप में पीलीभीत को मिलेगी सशक्त महिला अध्यक्ष,अब होगा पूर्ण विकास।

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी डॉ आस्था अग्रवाल के रूप में पीलीभीत को मिलेगी सशक्त महिला अध्यक्ष।अब होगा पूर्ण विकास।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद कि भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आस्था अग्रवाल को गन्ना विकास एवं चीनी मिलें राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार के नेतृत्व में व्यापार प्रतिनिधि मंडल ऊत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष अनूप अग्रवाल व महामंत्री शैली अग्रवाल ने समस्त व्यापारियों के द्वारा डॉ0 आस्था अग्रवाल का तुलादान कराते हुए व्यापारियों ने डॉ0 आस्था अग्रवाल को पूर्ण समर्थन दिया है।वहीं वर्तन बाजार में सोनू महातिया के द्वारा अपने प्रतिष्ठान पर डॉ0 आस्था को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान स्वागत किया गया है।व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने बताया पीलीभीत की धरा पर यह अपने आप में ऐतिहासिक बात है कि भारतीय जनता पार्टी ने इतनी सशक्त महिला को नारी शक्ति के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सीट के लिए चुना है व नगर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आस्था अग्रवाल को इतनी बड़ी तादाद में समर्थन दिया।आज तक के चुनाव को देखा जाए तो महिला के रूप में इतनी सशक्त महिला पीलीभीत को नहीं मिली इस बार बड़ा बदलाव होगा,क्योंकि डॉक्टर आस्था अग्रवाल स्वयं में अपने फैसले लेती हैं और हम सभी व्यापार मंडल के साथियों को आशा है कि पीलीभीत में अब वाकई में विकास होगा।इसी बीच बर्तन बाजार में शहर के नामी व्यापारी सोनू महातिया ने डॉ आस्था अग्रवाल को चांदी का मुकुट पहनाते हुए बताया पीलीभीत में आज तक यह सौभाग्य किसी को प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन इस बार डॉ आस्था अग्रवाल को इस सम्मान से नवाजा गया है व डॉ आस्था अग्रवाल इस सम्मान के लायक है।सभी लोगों ने चांदी का मुकुट पहनाकर डॉ आस्था अग्रवाल का सम्मान स्वागत किया व एक दूसरे को अग्रिम बधाई देते हुए चेयरमैन प्रत्याशी डॉ आस्था अग्रवाल को भारी मतों से विजई होने का आशीर्वाद व समर्थन दिया।इस मौके पर राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार,पी सी यू के चेयरमैन सुरेश गंगवार,व्यापार मंडल अध्यक्ष अनूप अग्रवाल,महामंत्री शैली अग्रवाल,भाजपा उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र मुख्य रूप से उपस्थित रहे हैं।