पीलीभीत नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आस्था के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार,लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन।

पीलीभीत नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर आस्था के जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार,लोगों का मिल रहा है भरपूर समर्थन।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।


भारतीय जनता पार्टी की प्रत्यासी डॉ0 आस्था अग्रवाल ने मोहल्ला देशनगर मठिया में जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत डोर टू डोर सभी मोहल्ले वासियों से सम्पर्क किया और भारतीय जनता पार्टी को एक जुट होकर जिताने हेतु जनता से अपील करने के बाद देश नगर स्थित निजी विद्यालय में देशनगर की महिलाओं के साथ भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आस्था ने बैठक की,जिसमे महिलाओं का पूर्ण समर्थन मिला।वहीं मौजूद जिला के जिला मंत्री गौरव अवस्थी ने बताया जनता भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह समर्थन दे रही है और इस बार नगर पालिका पीलीभीत की नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में डॉ0 आस्था अग्रवाल को आशीर्वाद देगी,जनता में पूर्व अध्यक्ष के द्वारा नगर में किये गए विकास कार्यों को लेकर बहुत रोष में है।बीते सालों में अगर नगर में समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाता तो आज ये नगर क्ष्रेत्र इतना पिछड़ा नही होता और हिम्मत देखिए पीलीभीत की इस हालत के ठेकेदार आज एक बार फिर से मैदान में है।जनता को इस बार मौका मिला है और इस नरक से निकलने के लिए जनता ने पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी को जिताने की ठान ली है।विपक्षी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है लेकिन जनता इन सबका मुह तोड़ जबाब देगी,भारतीय जनता पार्टी जल्द नगर के लिए अपना घोषणापत्र के माध्यम से व्याप्त समस्याओं से नगरवासियों को निजात दिलाएगी और नरक पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बनाएगी।भारतीय जनता पार्टी की जीत होने के बाद सबसे पहले नगर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर विकास किया जाएगा व जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।जिसके उपरांत नगर निकाय प्रभारी मंत्री मा0 महाराज सिंह, जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता,उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवम प्रदेश के विस्तारक प्रमुख अलंकार शर्मा के नेतृव में निर्दलीय प्रत्यासी गंगा प्रसाद लोधी की पुत्र वधू ने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्यासी डॉ0 आस्था को पूर्ण रूप से समर्थन दे दिया।नगर निकाय संयोजक ने बताया आज शाम 6 बजे डॉ0 अरुण सक्सेना वन मंत्री उत्तर प्रदेश कायस्थ समाज के साथ ओकेजन बारात घर डिग्री कॉलेज चौराहा पर बैठक करेंगे,उसके बाद सायं 6 बजे वार्ड नम्बर 2 में मौर्य मंदिर ,7 बजे वार्ड 12 देशनगर व 8 बजे वार्ड 13 शेरो बाली मठिया पर भारतीय जनता पार्टी की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा जिसको सह प्रभारी मंत्री कुँवर महाराज सिंह व भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आस्था जी सम्बोधित करेंगी व कल 3 बजे जितिन प्रसाद जी पीलीभीत आकर शहर स्थित रामगार्डन पर प्रबुद्ध सम्मेलन करेंगे,और कल शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष मा0 भूपेंद्र चौधरी जी का पीलीभीत आगमन होगा,और नगर निकाय चुनाव कार्यालय विशाल टाकीज पीलीभीत पर बैठक करेंगे।जनसम्पर्क अभियान में नगर मंडल की टीम जिला के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।