पीलीभीत नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन के विकास कार्यों की बारिश ने खोली पोल,नगरवासी देंगे इसका मुंहतोड़ जवाब, नगरवासी बेहद नाराज,भाजपा की आस्था पर जताई आस्था।

पीलीभीत नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन के विकास कार्यों की बारिश ने खोली पोल,नगरवासी देंगे इसका मुंहतोड़ जवाब, नगरवासी बेहद नाराज,भाजपा की आस्था पर जताई आस्था।

राजेश गुप्ता संवाददाता पीलीभीत।

पीलीभीत के चौमुखी विकास करने के उद्देश्य पीलीभीत की बेटी डॉक्टर आस्था अग्रवाल घर घर पहुंच रही है।मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है भारतीय जनता पार्टी की प्रत्यासी डॉ0 आस्था अग्रवाल ने वार्ड नम्बर 10 में जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत डोर टू डोर सभी से सम्पर्क किया और भारतीय जनता पार्टी को एक जुट होकर जिताने हेतु जनता से अपील की।वहीं मौजूद जिला के उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कल पानी के बरसने के कारण वार्ड 10 पूरी तरह जलमग्न हो गया जिससे जनता में बहुत रोष है बीते सालों में अगर इन छोटी छोटी समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाता तो आज ये भीषड समस्या का रूप नही लेती और हिम्मत देखिए पीलीभीत की इस हालत के ठेकेदार आज एक बार फिर से मैदान में है जनता को इस बार मौका मिला है और इस नरक से निकलने के लिए जनता ने पूरी तरह भारतीय जनता पार्टी को जिताने की ठान ली है।विपक्षी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है लेकिन जनता इन सबका मुह तोड़ जबाब देगी,भारतीय जनता पार्टी इन भीषड समस्याओं से नगरवासियों को निजात दिलाएगी और नरक पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बनाएगी।
भारतीय जनता पार्टी की जीत होने के बाद सबसे पहले नगर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण किया जाएगा व जनता की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।जिला उपाध्यक्ष तुलाराम लोधी ने बताया आज शाम 6 बजे मोहल्ला खकरा व 8 बजे साहूकारा पर भारतीय जनता पार्टी की नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा जिसको प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख व भाजपा प्रत्याशी डॉ0 आस्था जी सम्बोधित करेंगी।जनसम्पर्क अभियान में नगर मंडल की टीम जिला के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ततपश्चात 2 बजे चुनाव कार्यालय विशाल टाकीज पर संचालन समिति की बैठक प्रभारी मंत्री बलदेव सिंह औलख,सह प्रभारी मंत्री महाराज सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बैठक की समीक्षा की जिसमे राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार,बरखेडा विधायक प्रवक्ता नंद,जिला अध्यक्ष सञ्जीव प्रताप सिंह,निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता,प्रदेश विस्तारक प्रमुख अलंकार शर्मा ,नगर निकाय संयोजक अमित संघर्षी, महामंत्री दिनेश पटेल,जिला मंत्री,संजीव मोहन,कार्यलय प्रभारी प्रमोद अग्रवाल,उपाध्यक्ष धीरेंद्र मिश्रा,नगर उपाध्यक्ष अनिल कुमार,उपाध्यक्ष सिवनाराय,कोषाध्यक्ष नितिन सक्सेना,महामंत्री मनोज मिश्रा,महामंत्री अंकुर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जीतू सूर्या उपस्थित रहे हैं।