पहली बार मानक अनुरुप बना पैंटून पुल 

पहली बार मानक अनुरुप बना पैंटून पुल
नये स्लीपरो व नये पीपों के साथ बेरीकेटिंग बनी सुरक्षा की मजबूती
अब नही लगेगा पुल पर जाम

पिनाहट चंबल नदी पिनाहट घाट पर बनने वाला पैंटून पुल भले ही देरी से बना हो लेकिन इस बार ऐसा बना है।जैसा अब तक नही बना।
हर बर्ष जर्जर स्लीपरो व पुराने टूटे फूटे पीपों के कारण ये पुल रोज खराब हो जाता था कभी स्लीपर हट गये तो कभी पीपे खिसक गया और बस लग गया जाम फिर सुबह से शाम तक कर्मचारी तेज धूप मा लगे रहते थे।और लोगो को भी भारी परेशानी डालनी पडती थी।लेकिन इस बार उम्मीद ये है।कि ऐसा इस बार नही होगा इस बार पुल भले ही दो महीने की देरी से बना है।लेकिन इस बार पुल के मानक पूर्णरूप से पूरे किये गये है। पुल को भारी वाहनों के आवागमन हे बचाने के लिये पुल के दोनो छोरों पर मजबूत लोहे के गाडर लगाये गया है।जिनमे बैल्डिंग की गयी है।जिससे उन्हैं कोई खोल न सके तो पुल मे 200 नये स्लीपरो समेत 630 कूल स्लीपर लगे है।वही दस नये पीपों समेत कुल 42 पीपे लगाये गये है।पुल का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मोके पर रहकर बनवाया है।इस कारण पुल तक पहुचने का मार्ग भी सही तरीके से तैयार किया गया है।वही पहली बार सुरक्षा की दृष्टि से पुल पर दोनो ओर बेरीकेटिंग भी लगायी गयी है।जिससे क्षेत्रीय लोग भी बहुत खुश है।उनका कहना है कि हर बर्ष पुल पर निकलते समय जान जोखिम का खतरा रहता था लेकिन इस बार पुल पर आवागमन के दौरान कोई खतरा नही है।क्योकि पुल इस बार पूरी मजबूती से बनाया गया है।वही एक्सईन गोविन्द सागर वर्मा ने बताया इस बार पुल पर नया सामान लगाकर मजबूत बनाया गया है।भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के मजबूत इंतजाम किये गये है।