राम नवमी के पावन पर्व पर देवी मंदिरों  व प्राचीन अस्तल ठाकुरद्वारा पर  उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

जनपद फर्रुखाबाद के कस्बा अमृतपुर स्थित प्राचीन स्थल ठाकुर द्वारा पर बड़ी धूमधाम से रामजन्म मनाया गया। राम जन्म का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। श्रद्धालुओं ने प्राचीन स्थल ठाकुरद्वारा पर पहुंचकर राम जन्म का आनंद लिया व प्रसाद ग्रहण किया। राम नवमी के पावन पर्व पर रामजन्म मनाया गया। जिसमें सब्जी, पुड़ी, फल व लड्डू प्रसादी के रूप में बांटा गया। इसमें कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ़ लल्ला भईया जिला पंचायत सदस्य के द्वारा की गई। अजय कुमार सिंह चौहान उर्फ़ लल्ला भईया द्वारा प्राचीन स्थल ठाकुर द्वारा पर कथा का आयोजन कराया गया है। जिसके तहत आज कथा के नवम दिवस व राम नवमी के अवसर पर राम जन्म मनाया गया। जिसमें सैकड़ों संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर लुप्त उठाया।जनपद फर्रुखाबाद में नव दुर्गा के अंतिम दिवस पर देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों का जनसैलाब उमड़ा। भक्तों ने मैया के मंदिरों मे पहुंचकर पूजा अर्चना कर अपना नवरात्रि व्रत पूर्ण किया। भक्तों ने बताया है कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से देवी मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ व्रत प्रारंभ किया गया था तथा रामनवमी के पावन अवसर पर देव मंदिरों में जाकर व्रत पूर्ण किया। भक्तों ने बताया है कि व्रत रखने से मन को शांति मिलती है तथा विशेष फल की प्राप्ति होती है। भक्तों ने मंदिरों में जाकर मंदिरों के परिक्रमा किए तथा नारियल चढ़ाया उसके बाद मन्नते मांगी। व्रत का समापन करने के बाद भक्तों ने प्रसाद वितरण किया। भक्तों ने बताया है कि नवरात्रि के समापन पर जहां पर देवी की स्थापना की गई थी वहां पर हवन पूजन कराया गया है तथा घरों पर कन्या भोज कराया गया है। किसी प्रकार की कोई छुआछूत या जाति विशेष के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया गया है। सभी कन्याओं को कन्या भोज कराया गया है। भक्तों बताया है कि हिंदू धर्म में कन्याओं को दुर्गा के रूप में पूजा जाता है। भक्तों ने बताया है कि हिंदू धर्म में किसी भी जाति के आधार पर भेदभाव नहीं किया जाता हैं। सभी कन्याओं को समानता की दृष्टि से देखा जाता हैं।