खंड विकास अधिकारी पर प्रधानों ने मनरेगा में घोटाला करने का लगाया   गया आरोप

जनपद फर्रुखाबाद के विकासखंड राजेपुर में खंड विकास अधिकारी पर प्रधानों द्वारा मनरेगा में घोटाला करने का आरोप लगाया � गया है। सूत्रों के अनुसार जानकारी मिली है कि खंड विकास अधिकारी द्वारा प्रधानों के खाते में अधिक बजट लगा दिया गया है लेकिन प्रधानों को इतना कार्य नहीं दिया गया है। जिसके बाद सभी प्रधान एकत्र होकर विकासखंड राजेपुर पहुंचे। वहाँ पर प्रधानों �व खंड विकास अधिकारी के बीच जमकर बहस हुई। प्रधानों द्वारा �खंड विकास अधिकारी पर लगातार �धांधली करने का आरोप लगाया गया है। प्रधानों ने खंड विकास अधिकारी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि� �प्रत्येक योजना में खंड विकास अधिकारी द्वारा जमकर प्रधानों से वसूली की जा रहीं हैं। �प्रधानों द्वारा खंड विकास अधिकारी पर �लगातार � धांधली करने का आरोप लगाया है। उच्च अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। एक तरफ जहां सरकार भारत को भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा करती है वहीं दूसरी तरफ सरकार के उच्च अधिकारी उसके आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं तथा जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं। उच्च अधिकारी भी कोई संज्ञान नहीं ले रहे हैं।