महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान

महिला दिवस पर हुआ महिलाओं का सम्मान

हर कार्य मे सक्षम है महिलाएं जिला पंचायत सदस्य इंद्रा लहरे

जैजैपुर। नवीन जिला सक्ती अंतर्गत जनपद पंचायत जैजैपुर के ग्राम पंचायत आमाकोनी में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया गया। महिला दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पंचायत भवन में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्य इंद्रा लहरे मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुई। ग्राम पंचायत सरपंच परदेशी खूंटे द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुर्सी दौड़ का भी आयोजन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य इंद्रा लहरे ने कहा कि आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्मविश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। ग्राम पंचायत आमाकोनी के सरपंच एवं सरपंच संघ के ब्लॉक उपाध्यक्ष परदेशी खूंटे ने कहा कि नई सदी के नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की आपार क्षमता हैं। जब नारी शिक्षित होगी तभी परिवार गांव और देश तरक्की करेगा। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते हैं। कार्यक्रम में कौशल दिनकर, उतरारात्रे, प्रेम प्रसाद, राधिका श्रीवास, सकुन्तला , दीपमाला, पुष्पा खूंटे, मीनाक्षी बाई , फूलबाई , बरत बाई सिदार, जगबाई, विशाल बाई, मानकी बाई, गौरी बाई, सिमा दिनकर, लष्मीन बाई , गीता बाई, दुकाला बाई , भूरी बाई, मंझली बाई, उतरा बाई, सहित ग्राम रिवाडीह , छिर्राडीह के लगभग 150 महिलाओ सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।